Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एससीओ शिखर सम्मेलन में मोदी, पुतिन और जिनपिंग की अनौपचारिक वार्ता की तस्वीरें चर्चा में

इन तस्वीरों में तीनों नेताओं को सहज माहौल में बातचीत करते देखा जा सकता है। सम्मेलन के औपचारिक सत्रों से इतर यह दृश्य इस बात का संकेत माना जा रहा है कि वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों के बीच शीर्ष नेतृत्व आपसी समझ और संवाद को महत्व दे रहा है।

01 Sep 2025

एससीओ शिखर सम्मेलन में मोदी, पुतिन और जिनपिंग की अनौपचारिक वार्ता की तस्वीरें चर्चा में

नई दिल्ली। चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अनौपचारिक बातचीत और हल्के-फुल्के हास-परिहास की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गयी हैं।

इन तस्वीरों में तीनों नेताओं को सहज माहौल में बातचीत करते देखा जा सकता है। सम्मेलन के औपचारिक सत्रों से इतर यह दृश्य इस बात का संकेत माना जा रहा है कि वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों के बीच शीर्ष नेतृत्व आपसी समझ और संवाद को महत्व दे रहा है।

मोदी और पुतिन ने एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक भी की। इस बैठक में भाग लेने के लिए दोनों नेता एक ही कार में पहुंचे। मोदी ने एक्स पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'एससीओ शिखर सम्मेलन स्थल पर कार्यवाही के बाद राष्ट्रपति पुतिन और मैं द्विपक्षीय बैठक स्थल पर साथ-साथ गए। उनके साथ बातचीत हमेशा ज्ञानवर्धक होती है।'

कूटनीतिक हलकों में इन तस्वीरों को सकारात्मक संदेश देने वाला बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की सहज बातचीत न केवल बहुपक्षीय मंचों की उपयोगिता को रेखांकित करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि मतभेदों के बावजूद संवाद और सहयोग की संभावनाएं हमेशा बनी रहती हैं।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, शिखर सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और वैश्विक विकास के मुद्दों पर गंभीर चर्चा के साथ-साथ नेताओं के बीच यह अनौपचारिक जुड़ाव भी एक महत्वपूर्ण संकेत है कि सहयोग की राह में मानवीय और व्यक्तिगत रिश्तों की भूमिका भी अहम होती है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एससीओ शिखर सम्मेलन में मोदी, पुतिन और जिनपिंग की अनौपचारिक व
इन तस्वीरों में तीनों नेताओं को सहज माहौल में बातचीत करते देखा जा सकता है। सम्मेलन के औपचारिक सत्रों से इतर यह दृश्य इस बात का संकेत माना जा रहा है कि वैश्विक औ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News